Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Netanyahu video: मरे या जिंदा हैं नेतन्याहू, मौत की अफवाहों के बीच सामने आया चौकाने वाला वीडियो

Netanyahu video: मरे या जिंदा हैं नेतन्याहू, मौत की अफवाहों के बीच सामने आया चौकाने वाला वीडियो

By शिव मौर्या 
Updated Date

Netanyahu video: इजरायली प्रधानमंत्री ‘बेंजामिन नेतन्याहू’ की मौत की खबरें पूरी तरह से झूठी और निराधार अफ़वाहें हैं। इस दावों का खंडन इजरायल सरकार और स्वयं नेतन्याहू ने किया है। 12 मार्च को उनके एक वायरल वीडियो में लोगों ने उनके एक हाथ में छः उंगलियां होने का दावा किया जिसे एआई द्वारा बनाया गया नकली वीडियो बताया गया। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट ने दावा किया कि वे हाल ही के सुरक्षा बैठकों में शामिल नहीं थे, जिससे उनकी हत्या या मौत की अटकले तेज़ हो गईं। ईरान की मीडिया ने उनके कई दिनों तक सार्वजानिक रूप से न दिखने पर उनकी मौत की अफवाह उड़ाई थी।

पढ़ें :- सैफई इलाके में गेहूं के खेत में गिरा ड्रोन, सपा सुप्रीमो अखिलेश बोले- भाजपा सरकार में कोई भी परीक्षण क्यों नहीं हो पाता सफल?

इन सबके बीच, 15 मार्च 2026 को नेतन्याहू ने एक नया वीडियो जारी किया, जिसमे वे एक रेस्तरां में कॉफी पीते हुए नज़र आये और मजाकिया अंदाज़ में ये कहा कि “मैं मर गया हूं…कॉफी के लिए”। नए वीडियो में उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथो को उठाकर अपनी 10 उंगलियां गिनी जिससे वायरल वीडियो वाले दावों पर सवाल उठ गया।

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह स्पष्ट किया कि ये खबरे “पूरी तरह से फर्ज़ी हैं” और प्रधानमंत्री बिल्कुल सुरक्षित व स्वस्थ हैं। भारत में इजरायली राजदूत ‘रूवेन अज़ार’ ने पुष्टि की कि नेतन्याहू जीवित है और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि आज तक इजरायली प्रधानमंत्री जीवित हैं और सक्रिय रूप से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। वे लगातार वीडियो संदेशो के ज़रिये इजरायली नागरिकों को सम्बोधित कर रहे है और युद्ध की स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

रिपोर्ट-सुशील कुमार साह

पढ़ें :- ईराक के राष्ट्रपति के निजी आवास पर हुआ ड्रोन हमला, अमेरिका ने ईरान को ठहराया दोषी
Advertisement