सावधान : जी हां दोस्तों अगर आप भी आम को इन चीजें के साथ खाते हैं तो सावधान हो जायें नहीं तो आपको बहुत बड़ी बीमारी हो सकती है। आर्युवेद कहता है कि अगर आप आम के साथ इन चीजों को खा लिया तो आपके जीवन में खतरनाक समस्या आ जायेगी। ये चीजें पेट में बड़ी समस्या बना देती है। बतादें कि आम गर्मियों में मिलने वाला फल होता है और हर कोई इसका इंतजार करता हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही ये न्यूट्रिशन के गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए लोग इसे मजे से खाते हैं, लेकिन आम का सेवन कुछ चीजों के साथ करना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। कई बार लोग खाने की कई चीजों को दूसरे फूड आइटम्स या चीजों के साथ मिलाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन ये आदत उनके लिए समस्या बन सकती है। आम के साथ क्या नहीं खाना चाहिए हम आपको बतायेंगे।
पढ़ें :- International Epilepsy Day 2026 : मिर्गी के बारे में फैले हैं कई भ्रम , जानिए दौरे पड़ने के दौरान सही फर्स्ट एड
दूध का सेवन आम के साथ मिला कर न करें
आम और दूध का कॉम्बिनेशन भी हमेशा से विवाद में रहा है। आर्युवेद के अनुसार आम और दूध का साथ में सेवन आपके पाचन तंत्र पर उल्टा असर डाल सकता है। कुछ लोग इसे आसानी से पचा लेते हैं, फिर भी संवेदनशील पेट वालों के लिए यह संयोजन हानिकारक हो सकता हैं।
दही का सेवन आम के साथ न करें
आम और दही का सेवन भी पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है। आर्युवेद के अनुसार, दही और आम का एक साथ सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन्स बन सकते हैं, जिससे एलर्जी और त्वचा संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
शहद का सेवन आम के साथ न करें
आम और शहद का एक साथ सेवन भी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। यह कॉम्बिनेशन आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। इसलिए इन दोनों को साथ में खाने से बचना चाहिए।