Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. New Election Commissioners : नए चुनाव आयुक्तों ने संभाला पदभार, CEC राजीव कुमार ने किया स्वागत

New Election Commissioners : नए चुनाव आयुक्तों ने संभाला पदभार, CEC राजीव कुमार ने किया स्वागत

By Abhimanyu 
Updated Date

New Election Commissioners : नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और सुखबीर सिंह संधू (Sukhbir Singh Sandhu) ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों का स्वागत किया। जिसके बाद शुक्रवार को चुनाव आयोग की बैठक होगी, यह चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक होगी।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

दरअसल, अनूप चंद्र पांडे (Anup Chandra Pandey) के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने और 8 मार्च को अरुण गोयल (Arun Goyal) के अचानक इस्तीफे के बाद निर्वाचन आयोग में ये पद खाली हो गए थे। वहीं, पीएम मोदी की अध्यक्षता वाले चयन पैनल ने बीते दिन ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था। जिसके बाद विधि एवं न्याय मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी घोषणा की थी। निर्वाचन आयोग का नेतृत्व राजीव कुमार कर रहे हैं।

 

Advertisement