Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-वक्फ बोर्ड बैठक में भाजपा और TMC सांसद के बीच झड़प की खबर, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी चोटिल

Video-वक्फ बोर्ड बैठक में भाजपा और TMC सांसद के बीच झड़प की खबर, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी चोटिल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वक्फ बोर्ड बिल (Waqf Board Bill ) पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक  संसदीय एनेक्सी में भाजपा और टीएमसी के सांसदों के बीच झड़प की खबर है। बैठक के दौरान हाथापाई होने के बाद इसे कुछ देर के लिए रोक दिया गया। बताया जा रहा कि और बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी (TMC MP Kalyan Banerjee Injured) के बीच झड़प होने से चोटिल हो गए हैं। जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। इससे उनके हाथ में चार टांके लगे हैं।

पढ़ें :- 'मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते...' अखिलेश-आजम के खिलाफ लखनऊ में लगी होर्डिंग्स
पढ़ें :- परिसीमन बिल का समर्थन करेगी DMK, कांग्रेस बोली-लोकसभा की वर्तमान संख्या पर महिला आरक्षण दिया जाए

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने वहां रखी कांच की पानी की बोतल उठाकर मेज पर दे मारी और गलती से चोटिल हो गए।

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में कई रिटायर्ड जज, वरिष्ठ अधिवक्ता और बुद्धिजीवी मौजूद थे। इस बीच अचानक से कल्याण बनर्जी उठकर बोलने लगे। वह इससे पहले भी बैठक में कई बार बोल चुके थे। लेकिन इस बार जब वह बीच में बोलने लगे तो अभिजीत गंगोपाध्याय ने आपत्ति जताई। सूत्रों का कहना है कि जब अभिजीत गंगोपाध्याय ने आपत्ति जताई तो कल्याण बनर्जी ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस बीच दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया और गुस्से में कल्याण बनर्जी ने कांच की बोतल उठाकर मेज पर पटक दी, जिससे वह चोटिल हो गए।

भाजपा ने लगाया आरोप, विपक्ष क़े सांसद बीजेपी सांसदों को बता रहे हैं जिम्मेदार

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी क़े हाथ में चोट आई है जिस पर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि ये पानी की बोतल है जिसे गुस्से में कल्याण बनर्जी ने टेबल पर पटका और बीजेपी के सदस्यों का आरोप है कि कल्याण ने चेयरमैन की तरफ उछाला, जिससे उन्हें चोट लग गई। घटना के बाद विपक्ष क़े सांसद बीजेपी सांसदों को जिम्मेदार बता रहे हैं।

पढ़ें :- 35 रुपये से बॉलीवुड के भाईजान तक, सलमान खान ने बताई संघर्ष की कहानी, लखनऊ विश्वविद्यालय में जागरण संवादी में युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
Advertisement