Nigerias Gunmen kidnapped children : उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में हथियारबंद लोगों ने शनिवार तड़के एक छात्रावास से 15 बच्चों को अगवा कर लिया। खबरों के अनुसार, घटना के वक्त बच्चे छात्रावास में सो रहे थे। इसके 48 घंटे पहले ही बंदूकधारियों नें कम से कम 300 बच्चों को एक स्कूल से अगवा किया था। नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में स्कूल से बच्चों को अगवा करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बंदूकधारियों ने स्थानीय समयानुसार देर रात करीब एक बजे सोकोतो राज्य के गिदान बाकुसो गांव पर हमला किया और फिर वे एक इस्लामिक स्कूल गए तथा वहां से उन्होंने बच्चों को अगवा किया।
पढ़ें :- प्रधान मंत्री जी भीगी बिल्ली बनके नहीं बैठते ट्रम्प के सामने, जॉर्जिया मेलोनी के पलटवार बाद केजरीवाल ने मोदी को घेरा
खबरों के अनुसार ,नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में स्कूल अपहरण आम बात है, खासकर 2014 में बोर्नो राज्य के चिबोक गांव में इस्लामी चरमपंथियों द्वारा 200 से अधिक स्कूली लड़कियों के अपहरण ने दुनिया को चौंका दिया था। तब से सशस्त्र गिरोहों ने अपहरण की फिरौती के लिए स्कूलों को निशाना बनाया है, जिसके परिणामस्वरूप तब से कम से कम 1,400 लोगों का अपहरण हो चुका है।
उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने गांव से एक महिला का भी अपहरण किया है। पुलिस अगवा किए गए लोगों की तलाश कर रही है। अभी किसी समूह में इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति कासिम शेट्टीमा (Nigeria’s Vice President Kassim Shettima) ने शनिवार को कदूना राज्य में अधिकारियों और अपहृत छात्रों के कुछ अभिभावकों से मुलाकात की और उन्हें बच्चों को सुरक्षित वापस लाने का भरोसा दिलाया।