नई दिल्ली। निक्की हत्याकांड में आरोपी पति का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी एक सफेद रंग की कार में एक युवती के साथ रंगरेरिलियां मनाते हुए पकड़ा गया है, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई भी हुई है। वीडियो एक साल पुराना बताया जा रहा है। निक्की हत्याकांड के बाद अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के नौ साल बाद निक्की को सुसराल वालों ने जिंदा फूंक दिया। इलाज के दौरान निक्की की तरप तरप कर मौत हो गई। वहीं मृतका के मायके वालों के हंगामे के बाद पुलिस एक्शन में आई और फरार पति का हॉफ एकांउटर कर गिरफ्पतार कर लिया। आरोपी पति विपिन भाटी के पैर में गोली लगी है।
पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?
ग्रेटर नोएडा: निक्की के पिता का आरोप है कि पति विपिन भाटी का एक लड़की से अवैध संबंध है। ये वीडियो 2024 का है। बताया जा रहा है कि इसमें काली टी शर्ट पहने विपिन भाटी है जो कार में लड़की के साथ पकड़ा गया था….#nikkimurdercase#greternoidaupdate pic.twitter.com/z48chhVEEW
— Vaibhava Pandey (@VaibhavaPandey) August 24, 2025
इस दौरान आरोपी विपिन का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह एक लड़की के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। विपिन भाटी आशिकमिजाज बताया जा रहा है। उसके दूसरी लड़कियों के साथ भी संबंध थे। सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल है, जिसमें वह गाड़ी में लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। मृतका निक्की पायला के भाई अतुल ने बताया कि यह 2024 का वीडियो है। जिसमें विपिन सफेद रंग की वैगनआर कार में लड़की के साथ था। दिल्ली में उसे उसके बड़े भाई और मां ने पकड़ा था। वे लोग कॉलर पकड़कर गाली देते नजर आ रहे हैं।