नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) ने सोमवार को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) ने भारत मंडपम में बताया कि इस बार भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) टॉप पर रहा है। रैंकिंग आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर चेक की जा सकती है।
पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
एनआईआरएफ (NIRF) की इस बार नौवीं रैंकिंग आई है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों को 13 अलग-अलग कैटेगरी में स्थान प्रदान करती हैं। इसमें विश्वविद्यालय, कॉलेज, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, कानून, चिकित्सा और वास्तुकला श्रेणियां शामिल की गई हैं। ओवरऑल NIRF रैंकिंग में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी 10वें स्थान पर है। आईआईटी मद्रास लगातार छठे साल भी टॉप पर रहा है।
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) August 12, 2024
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
एनआईआरएफ 2024 (NIRF Ranking 2024) के अनुसार टॉप 5 विश्वविद्यालय की लिस्ट में पहले स्थान पर आईआईएससी बैंगलोर है। दूसरे स्थान पर जेएनयू, तीसरे पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चौथे पर मणिपाल यूनिवर्सिटी और बीएचयू पांचवे स्थान पर काबिज रहा है। मेडिकल की पढ़ाई के लिए एम्स दिल्ली सर्वश्रेष्ठ, आर्किटेक्चर में आईआईटी रुड़की टॉप पर है। फार्मेसी की बात की जाए तो जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय टॉप पर रहा। एनआईआरएफ 2024 के अनुसार आईआईएम अहमदाबाद भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान है। जबकि आईआईएससी बेंगलुरु को टॉप भारतीय विश्वविद्यालय, आईआईटी मद्रास को टॉप इंजीनियरिंग संस्थान चुना गया है।
NIRF Ranking 2024: हिंदू कॉलेज देश का टॉप कॉलेज
इनके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के हिंदू कॉलेज को देश का टॉप कॉलेज घोषित किया गया है। इस साल कुल 10,885 संस्थानों ने NIRF 2024 के लिए आवेदन किया था।
NIRF Ranking 2024: ओवरऑल कैटेगरी में टॉप पर ये संस्थान
आईआईटी मद्रास
पढ़ें :- राज्यपाल का पदभार संभलाते ही ब्रज मोहन बोले- भाजपा संगठन को ओडिशा में मजबूत करेंगे, BJD ने उठाए सवाल
आईआईएससी बेंगलुरु
आईआईटी मुंबई
आईआईए दिल्ली
आईआईटी कानपुर
AIIMS दिल्ली
IIT खड़गपुर
पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
IIT रूड़की रूड़की
IIT गुवाहाटी
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)