Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर: दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे नितिन नबीन, साथ बैठकर किया भोजन, संगठन की बैठक में सम्मान का मुद्दा उठा

सहारनपुर: दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे नितिन नबीन, साथ बैठकर किया भोजन, संगठन की बैठक में सम्मान का मुद्दा उठा

By Harsh 
Updated Date

सहारनपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर दौरे के दौरान पार्टी के दलित कार्यकर्ता अजब सिंह के घर पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और अजब सिंह के साथ बैठकर भोजन किया। करीब 25 मिनट तक कार्यकर्ता के घर रुकने के बाद नबीन आगे के कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए।

पढ़ें :- बीजेपी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ पर विरोध, फतेहगढ़ साहिब में गरमाई सियासत

उनके भोजन में अरहर की दाल, रोटी, पुलाव, आलू की सूखी सब्जी, रायता और आइसक्रीम शामिल थी। कार्यकर्ता के घर भोजन का कार्यक्रम उनके सहारनपुर दौरे के संगठनात्मक कार्यक्रमों का हिस्सा था। नबीन के दौरे में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद को भी प्रमुखता दी गई।

गुरु रविदास मंदिर में की पूजा-अर्चना

भोजन के बाद नितिन नबीन संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा और पुस्तक भेंट की। इससे पहले उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांसदों, विधायकों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की तैयारियों और जमीनी स्थिति को लेकर जिलाध्यक्षों से जानकारी ली गई। पश्चिमी यूपी के 71 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को लेकर भाजपा का यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जुड़ा है।

पदाधिकारियों ने रखी सम्मान की बात

पढ़ें :- वंदे मातरम पर फिर सियासत, कांग्रेस के दो पैरा गाने के फैसले पर शाह बोले- यह राष्ट्रविरोधी फैसला है

बैठक के दौरान कुछ पदाधिकारियों ने संगठन और पार्टी में अपेक्षित सम्मान नहीं मिलने की शिकायत सामने रखी। इस पर नितिन नबीन ने सभी को मिलकर पार्टी के लिए काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी और सरकार बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने का काम करेगी।

Advertisement