Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमेरिका से डील नहीं, ढील हुई है… लोकसभा में ट्रेड डील पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

अमेरिका से डील नहीं, ढील हुई है… लोकसभा में ट्रेड डील पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हालिया पेश हुए बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि, सरकार के पास कोई विजन नहीं है। उन्होंने ट्रेड ​डील पर भी सवाल उठाया है।

पढ़ें :- जितना उनकी कुर्सी को खतरा होगा उतना ही वे सांप्रदायिक हो जाएंगे...सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

अखिलेश यादव ने कहा कि, अमेरिका से डील नहीं, ढील हुई है। उन्होंने कहा कि, आप ही बताईए जीरो बड़ा या 18? बजट पहले बना या पहले डील हुई? अगर यही होना था तो 11 महीने तक इंतजार क्यों किया गया? साथ ही कहा कि, बजट आने से पहले और बजट आने के बाद पूरे देश में अमेरिका से डील को लेकर हल्ला कराया जा रहा है। बीजेपी ने दावे किए कि हमने दुनिया में कई देशों से फ्री ट्रेड डील कर ली है। उनसे जानना चाहूंगा कि कितने देश बचे हैं, जिनसे फ्री ट्रेड डील नहीं कर पाए हैं।

उन्होंने आगे कहा, भाजपा वाले प्रचार में बहुत आगे। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत दयनीय है। स्वास्थ्य को लेकर गरीब हमेशा परेशान रहता है। अस्पताल में इलाज और दवाई नहीं है। इसके साथ ही, यूपी जैसे बड़े राज्य के लिए बजट में किसी खास योजना का उल्लेख न होने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, यूपी से प्रधानमंत्री होने के बावजूद, भारत सरकार के बजट से कोई भी एक्सप्रेसवे नहीं बना है। जो एक्सप्रेसवे बने भी हैं, वे ‘विकसित भारत’ की गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हैं।

अखिलेश यादव ने किसानों की आय दोगुनी नहीं होने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, अमेरिका से हुई ‘डील’ के बाद किसानों का भविष्य अनिश्चित है, क्योंकि सब कुछ विदेश से आयात होने पर किसान क्या उगाएगा और क्या बेचेगा।

पढ़ें :- 'घूसखोर पंडत' विवाद में अखिलेश की एंट्री, बोले- भाजपा हमेशा किसी समाज विशेष को लक्षित, चिन्हित कर ‘अपमानित-आरोपित’ करने का करती है षड्यंत्र
Advertisement