Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Tata Trust के नए चेयरमैन होंगे नोएल , रतन टाटा के हैं सौतेले भाई

Tata Trust के नए चेयरमैन होंगे नोएल , रतन टाटा के हैं सौतेले भाई

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। नोएल टाटा (Noel Tata)  को टाटा ट्रस्ट का शुक्रवार को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन के बाद आज मुंबई में एक बैठक हुई थी, जिसमें रतन टाटा (Ratan Tata) के सौतेले भाई नोएल टाटा (Noel Tata) को टाटा ट्रस्ट ( Tata Tusts) का नया चेयरमैन बना दिया गया है। बैठक में ये फैसला सभी के सहमति से लिया गया। इसके तहत नोएल को टाटा समूह के दो सबसे महत्वपूर्ण धर्मार्थ संस्‍थाओं सर रतन टाटा ट्रस्ट ( Sir Ratan Tata Tusts)  और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ( Sir Dorabji Tata Tusts)  का प्रमुख नियुक्‍त किया गया है। ये पहले इन संस्‍थाओं में ट्रस्‍टी के तौर पर शामिल थे। अब इन्‍हें टाटा ट्रस्‍ट ( Tata Tusts)  का चेयरमैन नियुक्‍त कर दिया गया है।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी आरोपियों की अब खैर नहीं! पुलिस बड़े एक्शन की तैयारी में, मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर लग सकता है गैंगस्टर एक्ट

र‍तन टाटा ने टाटा ट्रस्‍ट ( Tata Tusts)  को बनाने में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी TATA Sons में टाटा ट्रस्‍ट ( Tata Tusts)  की एक बड़ी हिस्‍सेदारी है। इसमें करीब 66 फीसदी की हिस्‍सेदारी है। टाटा ट्रस्‍ट के तहत ही Tata Group संचालित है। ये ट्रस्‍ट परोपकारी पहल और शासन की देखरेख के लिए काम करता है।

टाटा ग्रुप में निभाते हैं ये जिम्‍मेदारियां

र‍तन टाटा (Ratan Tata) के सौतेले भाई नोएल टाटा (Noel Tata) को टाटा ट्रस्‍ट ( Tata Tusts)  की नई जिम्‍मेदारी दे दी गई है। नोएल टाटा ट्रस्‍ट में भी ट्रस्‍टी के तौर पर शामिल थे। वहीं पिछले कुछ सालों से वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन भी हैं। इनका टाटा ग्रुप के साथ चार दशकों का लंबा इतिहास रहा है। वे ट्रेंट, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन जैसी कंपनियों के चेयरमैंन भी हैं। इतना ही नहीं टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। इसके अलावा, टाटा इकोसिस्टम के साथ उनके गहरे संबंध भी हैं।

पढ़ें :- अविनाश शुक्ल बना रामलला की तिजोरी का चोर? तो मां-बाप ने भी फेरा मुंह, बोले- भगवान देंगे उसको उसके कर्मों का फल
Advertisement