Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. North Korea fired missiles : नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया में उगली आग ,  एक साथ दागी 200 मिसाइलें

North Korea fired missiles : नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया में उगली आग ,  एक साथ दागी 200 मिसाइलें

By अनूप कुमार 
Updated Date

North Korea fired missiles : हिंसा और उत्पात के लिए जाना जाने वाले नॉर्थ कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन ने साउथ कोरिया में मिसाइलों की आग उगली  है। खबरों के अनुसार,उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर 200 से ज्यादा गोले दागे हैं। अचानक इस हमले से उत्तर कोरिया में अफरा-तफरी का माहौल है।  दक्षिण कोरिया की सेना ने इस हमले की जानकारी दी है।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

खबरों के अनुसार,दक्षिण कोरिया की सेना ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की ओर से योनपेयोंग द्वीप की ओर 200 गोले दागे हैं। दक्षिण कोरिया ने योनपेयोंग द्वीप पर रह रहे 2 हजार लोगों को उस जगह को तुरंत खाली करने की चेतावनी जारी की है।

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने विभिन्न मिसाइल प्रक्षेपण वाहनों के उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान किया है और इसे दुश्मन के साथ “सैन्य टकराव” की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य बताया है।

Advertisement