North Korea replaces Defense Minister : दुनिया बढ़ती हलचल के बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने सैन्य नेतृत्व में फेरबदल किया है। खबरों के अनुसार, उन्होंने किम सोंग-गी को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।
पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
तेजी से बदलते वैश्विक परिवेश के बीच उत्तर कोरिया इस वक्त Pyongyang अपने सैन्य Modernization Drive को तेज करने और सेना में अनुशासन मजबूत करने पर जोर दे रहा है। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए की रिपोर्ट का हवाला देते हुए योनहाप ने रविवार को बताया कि किम सोंग-गी को Korean People’s Army के जनरल पॉलिटिकल ब्यूरो के निदेशक पद से रक्षा मंत्री बनाया गया है। उन्होंने No Kwang-chol की जगह ली है।
नो क्वांग-चोल को रक्षा मंत्री के पद से हटाने के साथ ही वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की केंद्रीय नेतृत्व संरचना से भी बाहर कर दिया गया है। उन्हें पार्टी की केंद्रीय समिति के म्युनिशंस इंडस्ट्री डिपार्टमेंट का पहला उप-निदेशक नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल शनिवार को हुई वर्कर्स पार्टी की नौवीं केंद्रीय सैन्य आयोग की दूसरी बैठक में किया गया। बैठक का मार्गदर्शन किम जोंग-उन ने किया।