Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. थकान या कमजोरी नहीं बल्कि हाथ या हाथों की उंगलियों के कांपने की पीछे हो सकती हैं ये गंभीर बीमारी

थकान या कमजोरी नहीं बल्कि हाथ या हाथों की उंगलियों के कांपने की पीछे हो सकती हैं ये गंभीर बीमारी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Causes of trembling of hands and fingers: अक्सर कई लोगो को अपने हाथ या हाथों की उंगलियों को कांपते हुए महसूस किया है। हाथों की उंगलियां बहत गौर करने पर ही कांपती नजर आती है। ऐसे में लोगो को लगता है कि कमजोरी, थकान या उम्र की वजह से ऐसा हो रहा है। अगर इसकी अनदेखी की जाए तो ये आगे चल कर बड़ी दिक्कत दे सकती है। हाथ या इसकी उंगलियों का कांपना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

पढ़ें :- राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के खिलाफ लोकायुक्त के समक्ष परिवाद, 2017 से 2022 के बीच उनकी संपत्ति तीन गुना बढ़ने के आरोप

उंगलियों के कांपने की पीछे पार्किसन रोग एक कारण हो सकता है। यह एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है जो अक्सर बुजुर्गों में देखी जाती है। इसकी शुरुआत उंगलियों या हाथों के हल्के कांपने से होती है। खासतौर पर तब जब हाथ आराम की स्थिति में हों।

इसके अलावा थायरॉइड असंतुलन की वजह से भी ऐसा हो सकता है। हाइपरथायरॉइड में मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिससे हाथ कांप सकते है। थायरॉइड अधिक होने पर ऐसा हो सकता है। इसके अलावा बहुत अधिक स्ट्रेस और एंग्जायटी की वजह से भी उंगलियां कांपने की दिक्कत हो सकती है।

जब व्यक्ति मानसिक दबाव में होता है तो शरीर में एड्रेनालिन बढ़ता है, जिससे हाथ या उंगलियां कांप सकती है। इसके अलावा लो ब्लड शुगर में भी ये दिक्कत होने लगती है। कम ग्लूकोज लेवल शरर में कंपन पैदा कर सकता है। जिसकी वजह से उंगलियां कांप सकती है।

आप इसकी जांच घर पर ही आसानी से कर सकती है। इसके लिए एक सफेद कागज शीट लें और अपनी हथेली पर रखकर देखें कि वह हिल रहा है या स्थिर है। अगर हिल रहा है तो यह शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसके अलावा पेन या पेंसिल से कोई सीधी लाइन खींचने की कोशिश करें। अगर लाइन में कंपन नजर आए तोयह चेतावनी हो सकती है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने अरुंधति रॉय की किताब ‘मदर मैरी कम्स टू मी’ पर बैन लगाने की अर्जी की खारिज
Advertisement