Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेशी क्रिकेटर भी हुए धावक प्रदीप मेहरा के फैन, जानें क्या कहा

सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेशी क्रिकेटर भी हुए धावक प्रदीप मेहरा के फैन, जानें क्या कहा

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। मैकडोनाल्ड में नौकरी करने के बाद सेना में भर्ती होने की चाह लिए देर रात सड़क पर करीब 10 किलोमीटर दौड़ लगा कर अपने घर पहुंचने वाले बच्चे प्रदीप मेहरा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रदीप के इस वीडियो के वायरल होने के बाद उसकी प्रशंसा सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। भारत के सेलिब्रिटीज के अलावा विदेशी क्रिकेटर भी बच्चे को प्रेरणा का श्रोत बता रहे हैं।

पढ़ें :- T20 World Cup : टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दिन होंगे रवाना, कार्यक्रम में बड़ा बदलाव

ट्वीटर पर पीटरसन ने इस युवक के जोश की तारीफ करते हुए लिखा, ‘यह वीडियो आपके सोमवार की सुबह बना देगा। क्या लड़का है! भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी प्रदीप मेहरा की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में चैंपियंस ऐसे ही बनते हैं। चाहे वो जिंदगी की फील्ड हो या स्पोर्ट्स की। वह एक विजेता ही साबित होगा। बता दें कि पीटरसन ने यह कमेंट फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी के उस वीडियो को रिट्वीट करके किया, जिसे कापड़ी ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

पढ़ें :- T20 World Cup : IND vs PAK महामुकाबले को कब और कहां देख सकेंगे लाइव, यहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

कापड़ी ने प्रदीप मेहरा को घर तक छोड़ने का आफर दिया था, लेकिन युवक ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। कापड़ी ने इसके बाद प्रदीप मेहरा का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो को अब काफी पसंद किया जा रहा है। 19 साल का यह लड़का उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। वीडियो में वह बताता है कि वह घर जाकर खुद के लिए और अपने बड़े भाई के लिए खाना बनाएगा। प्रदीप ने बताया कि उसका बड़ा भाई, नाइट शिफ्ट में नौकरी करता है। माता-पिता के बारे में पूछने पर वह बताता है कि उसकी मां की तबीयत ठीक नहीं है।

पढ़ें :- Lionel Messi's napkin-contract auction : लियोनेल मेस्सी का प्रसिद्ध 'नैपकिन-कॉन्ट्रैक्ट नीलामी में ₹8 करोड़ में बिका
Advertisement