Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. अब इस एक्ट्रेस का AI से बना Video Viral, फैंस से न करने फॉरवर्ड की अपील

अब इस एक्ट्रेस का AI से बना Video Viral, फैंस से न करने फॉरवर्ड की अपील

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के डीपफेक वीडियो वायरल होना बहुत आम सी बात हो गई है। अब ‘महाराज’ और ‘जयेशभाई जोरदार’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस शालिनी पांडे (Actress Shalini Pandey) इसका शिकार हुई हैं। वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए शालिनी पांडेय ने कहा है कि उनका इस वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है। शालिनी पांडे (Shalini Pandey) इने सोशल मीडिया पर वायरल उनके एक AI क्रिएटेड वीडियो के बारे में पोस्ट करते हुए फैंस को बताया है कि उनका इस वीडियो से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है।

पढ़ें :- जज हैं तो कुछ भी करेंगे, दिमाग खराब है... जज को AI से बनाई गई वीडियो में धमकाने वाला युवक पहुंचा जेल

“यह देखना बहुत डिस्टर्निंग है कि…”

शालिनी पांडे ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा,कि मैं अपने एक फर्जी, AI से बनाए गए वीडियो के बारे में बात करना चाहती हूं, जो कि अभी ऑनलाइन सर्कुलेट किया जा रहा है। यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसमें मैं नहीं हूं। यह देखना बहुत डिस्टर्निंग है कि तकनीक का किस तरह से गलत इस्तेमाल करके लोगों और खासतौर पर औरतों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और उन्हें टारगेट किया जा रहा है। शालिनी पांडे ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि तकनीक का गलत इस्तेमाल किसी सूरत में सामान्य नहीं होना चाहिए।

वीडियो को फॉरवर्ड नहीं करने की अपील

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा- मैं इस तरह के अब्यूज की सख्त निंदा करती हूं और मानती हूं कि तकनीक का इस तरह से गलत इस्तेमाल किया जाना कभी भी नॉर्मलाइज नहीं होना चाहिए। अगर आप यह वीडियो देखें, तो प्लीज इसे शेयर, फॉरवर्ड, डाउनलोड ना करें और ना ही इससे इंगेज हों। बजाए इसके प्लीज इसे तुरंत रिपोर्ट करें। शालिनी ने अपनी पोस्ट में बताया, कि “मैं सभी से अपील करती हूं कि जिम्मेदारी से पेश आए और बहुत सूझबूझ से काम लें। बजाए इस वीडियो को आगे बढ़ाने के इसके सर्कुलेशन को रोकें।

इन एक्ट्रेसेज के भी वायरल हुए थे वीडियो

बता दें कि शालिनी वह पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिनका डीपफेक वीडियो वायरल हुआ है, उनसे पहले इंटरनेट पर रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के डीपफेक वीडियो वायरल हो चुके हैं। इन सभी एक्ट्रेसेज के वीडियोज पर सख्त एक्शन हुआ था और अब शालिनी मॉर्फ वीडियो का शिकार हुई हैं। बता दें कि सिर्फ एक्ट्रेसेज ही नहीं बल्कि एक्टर्स के भी इस तरह के वीडियो बन चुके हैं। आमिर खान, सचिन तेंदुलकर और रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार्स के भी डीपफेक वीडियो बन चुके हैं।

Advertisement