महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महराजगंज पहुंचे, जहां उन्होंने ₹208 करोड़ की लागत से 79 परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार ने जब से उत्तर प्रदेश में कार्य करना प्रारंभ किया है, तब से महराजगंज में भी विकास और परिवर्तन की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। परिवर्तन के इस प्रवाह में आज जनपद में ₹208 करोड़ से अधिक लागत की 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र एवं टूलकिट भी वितरित किए गए। पूर्ण विश्वास है कि महराजगंज की विकास यात्रा बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके अनवरत चलती रहेगी।
पढ़ें :- सीएम योगी ने स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ, बोले-व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षा
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने जब से कार्य करना प्रारंभ किया है, तब से जनपद महराजगंज में भी परिवर्तन देखने को मिला है। इंसेफेलाइटिस समाप्त हो चुका है, अब बच्चे काल-कवलित नहीं होते। अब यहां मेडिकल कॉलेज भी क्रियाशील है। साथ ही कहा, विकास की पहली शर्त है अच्छी सड़कें। गोरखपुर से सोनौली तक फोर-लेन मार्ग का निर्माण हो रहा है। जिस दूरी को तय करने में पहले दो घंटे लगते थे, उसे अब 45 से 50 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
उन्होंने आगे कहा, अब कोई माफिया किसी गरीब की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता। कोई आपको धमकी नहीं दे सकता। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने और गौ माता की हत्या करने का दुस्साहस अब कोई नहीं कर सकता। जब हम एक दिशा में सोचते हैं, एक साथ चलते हैं, एक साथ आगे बढ़ते हैं, तब दुनिया की कोई भी ताकत आपके प्रवाह को रोक नहीं सकती और आपके आगे बढ़ने के क्रम को बाधित नहीं कर सकती।
मुख्यमंत्री ने कहा, आज देश में सबसे तेज अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। सुरक्षा का मॉडल प्रस्तुत करने वाला राज्य भी उत्तर प्रदेश है। डबल इंजन सरकार ने वनटांगिया गांवों से जुड़े लोगों को उनका अधिकार देकर सम्मानजनक रूप से आगे बढ़ने के लिए जमीन का पट्टा भी उपलब्ध कराया है। साथ ही, उन्हें सभी प्रकार की सुविधाओं से आच्छादित किया है।
पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर सीधा अटैक, बोले-भगवान राम के नाम पर वोट मांगने का टाइम है, लेकिन मंदिर जाने का नहीं