Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब प्रियंका गांधी ने मांगी सारस की आजादी, कहा- एक पक्षी से उसका खुला आसमान भी छीन लिया, ये है सरासर गलत

अब प्रियंका गांधी ने मांगी सारस की आजादी, कहा- एक पक्षी से उसका खुला आसमान भी छीन लिया, ये है सरासर गलत

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। यूपी (UP) के अमेठी जिले (Amethi District) के आरिफ का सारस इन दिनों राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कानपुर चिड़ियाघर (Kanpur Zoo) में अपना क्वारंटीन समय पूरा करने के बाद भी सारस अभी पिजड़े में ही कैद है। उसे खुले आकाश में छोड़ा जाएगा या नहीं इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। ऐसे में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP National President Akhilesh Yadav) , भाजपा सांसद वरुण गांधी (BJP MP Varun Gandhi) के बाद अब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Congress leader Priyanka Gandhi) ने भी सारस की आजादी की मांग की है।

पढ़ें :- महिला पहलवानों ने जब न्याय मांगा तो कुछ नहीं बोले...प्रियंका गांधी का पीएम पर निशाना
पढ़ें :- जब भी देश में आदिवासी समाज पर अत्याचार हुआ PM मोदी से लेकर BJP के बड़े नेता चुप रहे: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सारस और आरिफ की चिड़ियाघर में मुलाकात का वीडियो शनिवार दोपहर को ट्वीट करते हुए लिखा है कि- एक पक्षी खुले आकाश में रहना पसंद करता है, लेकिन उसकी आजादी छीन ली गई। सरकार की यह कैसी संवेदनहीनता है कि एक सारस को न सिर्फ उसकी रक्षा करने वाले से दूर कर दिया गया बल्कि, उससे उसका खुला आसमान भी छीन लिया गया। ये सरासर गलत है। उनके इस ट्वीट को कई लोग शेयर और रिट्वीट कर रहे हैं।

आरिफ और सारस की दोस्ती की कहानी
अमेठी के जामो ब्लॉक निवासी आरिफ और सारस की दोस्ती अगस्त 2022 में हुई थी। आरिफ को सारस खेत में जख्मी हालत में मिला था। उसके दाहिने पैर पर चोट लगने से खून निकल रहा था। उसके पैर पर दवा लगाकर पट्टी बांध दी। उसके बाद सारस को खेत पर किनारे लिटा दिया। इसके बाद लगातार उसकी देखरेख करते रहे। सारस आरिफ के घर पर ही रहने लगा। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती मिसाल बन गई।

Advertisement