Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अब दिल्ली में रहने वाले किरायेदारों को भी मिलेगी मुफ्त बिजली और पानी…केजरीवाल का एक और बड़ा एलान

अब दिल्ली में रहने वाले किरायेदारों को भी मिलेगी मुफ्त बिजली और पानी…केजरीवाल का एक और बड़ा एलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल कई बड़े एलान कर चुके हैं। इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने एक और बड़ा एलान किया। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में आप सरकार बनने पर किराएदारों को फ्री बिजली और पानी देगी। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हम ऐसी योजना लेकर आएंगे जिससे किराएदारों को भी फ्री बिजली और पानी का फायदा मिल सके।

पढ़ें :- Uttarakhand Cabinet Expansion : उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार, भरत सिंह चौधरी समेत पांच विधायक बनें नए मंत्री

उधर, आप ने दिल्ली पुलिस पर कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री चलाने पर रोक लगाने का दावा किया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, आम आदमी पार्टी पर एक फ़िल्म बनी है। आज जहां इस फ़िल्म को पत्रकारों को दिखाया जाना था, वहाँ देखिए, कितनी भारी संख्या में पुलिस लगाकर बीजेपी ने इस फ़िल्म को दिखाने से रोक दिया। बीजेपी इस फ़िल्म से बुरी तरह से डरी हुई है।

पढ़ें :- Lucknow Rain : लखनऊ में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, शहर में छाए घने बादल और चल रही ठंडी हवा

उनहोंने आगे लिखा, आख़िर क्यों? बीजेपी इस फ़िल्म को क्यो रोकना चाहती है? इस फ़िल्म में आख़िर ऐसा क्या है जिससे बीजेपी डरी हुई है? ये फ़िल्म पर्दे के पीछे के उन सब रहस्यों को उजागर करती है जब ग़लत तरीक़े से “आप” के नेताओं को गिरफ़्तार किया गया था। ये बीजेपी सरकार के ग़ैर क़ानूनी और ग़ैर संवैधानिक कामों को उजागर करती है।

पढ़ें :- Congress Candidates Final List : केरलम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी

 

 

Advertisement