लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार को घेरते हुए कहा कि, पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण…।
पढ़ें :- VIDEO: तेजस्वी यादव पर चिरत्र हनन का लगा आरोप, हम प्रवक्ता ने कहा छह बजते ही वह शराब के नशे में होते है
दरअसल, अखिलेश यादव ने चंदौली की एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि, कुछ लोग एक व्यक्ति को फॉर्च्यूनर में बैठाते दिख रहे हैं। फॉर्च्यूनर पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, बिजली निगम के विजिलेंसकर्मियों को भाजपा नेताओं ने पीटते हुए जबरन वाहन में बैठाया था।
भाजपा सरकार का ‘पुलिस के प्रति ज़ीरो टालरेंस’ का कारनामा : पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण। अब क्या पुलिसवालों को एफ़आइआर लिखवाने भाजपा के मुख्यालय जाना पड़ेगा।
बस यही दिन देखना बाक़ी था। #नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/3sdb7GiIiE
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 8, 2024
पढ़ें :- AIADMK Candidates 2nd List : तमिलनाडु चुनाव के लिए AIADMK ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें- किसको कहां से मिला टिकट
अखिलेश यादव ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि, भाजपा सरकार का ‘पुलिस के प्रति ज़ीरो टालरेंस’ का कारनामा: पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण। अब क्या पुलिसवालों को एफ़आइआर लिखवाने भाजपा के मुख्यालय जाना पड़ेगा। बस यही दिन देखना बाक़ी था।