Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. October Tourism Destinations :  हल्की गुलाबी ठंडक में देखें उमियाम झील , बेहद आकर्षक लगता है

October Tourism Destinations :  हल्की गुलाबी ठंडक में देखें उमियाम झील , बेहद आकर्षक लगता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

October Tourism Destinations :  हल्की सी गुलाबी ठंडक और हरी भरी वादियों के नजारे अक्टूबर में पर्यटन का अनोखा अनुभव दिलाती हैं। इस दौरान मानसून की विदाई हो चुकी होती है, जिससे आसमान बिल्कुल साफ रहता है और पहाड़ियां हरी-भरी वादियों और बहते झरनों से सराबोर दिखाई देती हैं। सुबह और शाम की हल्की सी ‘गुलाबी ठंड’ मौसम को बेहद सुहावना और रोमांटिक बना देती है। अगर आप भी इस मौसम में प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं, तो भारत की ये बेहतरीन जगहें आपके सफर को यादगार बना देंगी।

पढ़ें :- हाईवे पर अचानक सामने आया जंगली हाथी, कार पर रखा पैर; वायरल वीडियो ने मचाई दहशत

शिमला और कुफरी (हिमाचल प्रदेश)
सितंबर-अक्टूबर के दौरान यहाँ की Green Valley का नजारा और हल्की बूंदाबांदी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

नैनीताल (उत्तराखंड)
हरी-भरी पहाड़ियों से घिरी इस जगह पर अक्टूबर में न तो बहुत ज्यादा ठंड होती है और न ही गर्मी। झीलों में बोटिंग के साथ सूर्यास्त का नजारा फोटोग्राफी के लिए स्वर्ग जैसा है।

शिलांग (मेघालय)
उमियाम झील और एलिफेंट फॉल्स जैसी खूबसूरत जगहों से घिरा शिलांग अक्टूबर में खिली धूप और सुहावनी शामों के साथ बेहद आकर्षक लगता है।

जीरो वैली
धान के खेतों और बांस के जंगलों से घिरी यह अनोखी जगह अक्टूबर की ठंडी हवाओं और हरियाली के कारण प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श विकल्प है।

पढ़ें :- पटना मेट्रो का एक साल पूरा, 3.37 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर, दिसंबर तक खुलेगा नया 'खेमनीचक' स्टेशन
Advertisement