Sukma IED blast: भारत को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान के बीच छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कुछ अफसर नक्सलियों की साजिश का शिकार हो गए हैं। यहां पर जेसीबी जलाने की घटना की जांच के लिए पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुन्जे IED ब्लास्ट में शहीद हो गए, जबकि कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो नक्सलियों ने प्लानिंग के तहत IED ब्लास्ट को अंजाम दिया है।
पढ़ें :- Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म ने बॉर्डर 2 और हनुमान अंश को पछाड़ा, 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
जानकारी के अनुसार, एएसपी आकाश राव गिरपुंजे, SDOP और TI और अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मुआयना करने गए थे। इस दौरान वे नक्सलियों की साजिश का शिकार हो गए। IED ब्लास्ट की घटना पर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर IED ब्लास्ट हुआ है। यह सभी अफसर डोंड्रा के पास जेसीबी जलाने की घटना को देखने के लिए गए थे। इस दौरान माओवादी मनसूबों का शिकार हो गए। इस घटना में एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाल गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनको हेलीकॉप्टर से उच्च स्तरीय इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। यह घटना दो सीआरपीएफ कैम्प के बीच यह घटना घटित हुई है।
इस घटना पर राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, “एएसपी कोंटा डिवीजन, सुकमा, आकाश राव गिरिपंजे, कोंटा-एर्राबोरा रोड पर डोंड्रा के पास एक आईईडी विस्फोट के कारण घायल होने के बाद अपने प्राणों की आहुति दे दी। वह एक बहादुर जवान थे और उन्हें कई वीरता पुरस्कार दिए गए थे। यह हमारे लिए एक दुखद क्षण है। तलाशी और अभियान शुरू कर दिया गया है।”