Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओमप्रकाश राजभर ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- बसपा और भाजपा का मेल हो गया, यूपी में बड़ा खेल हो गया

ओमप्रकाश राजभर ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- बसपा और भाजपा का मेल हो गया, यूपी में बड़ा खेल हो गया

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बहुजन समाज पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उनके अनुसार सपा को विधानसभा के चुनाव में मिली हार की प्रमुख वजह मायावती की पार्टी बसपा रही। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बसपा और भाजपा ने अघोषित तौर पर मिलकर चुनाव लड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्वांचल की 122 सीटों पर भाजपा ने बसपा के टिकट तय किए। सपा गठबंधन के साथ इस चुनाव में 6 सीटें जीतने वाले सुभासपा प्रमुख ने कहा कि उनके पास सबूत भी है।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

”पूर्वांचल में 122 सीटें ऐसी हैं जिनपर बीजेपी दफ्तर में बैठकर प्रत्याशी तय किए गए और सिंबल बसपा ऑफिस में दिए गए। मैं इसके लिए सबूत दे सकता हूं। जो पार्टियां 4 बार सत्ता में रहीं, चाहे वह बसपा हो या कांग्रेस, बीजेपी का समर्थन किया। उनके वोट कहां गए?’ राजभर ने आगे कहा, ”हमने विधानसभा वार समीक्षा करने का फैसला किया है। कमिया बताने वाली उन रिपोर्ट्स के आधार पर हम उस पर काम करन की कोशिश करेंगे।

सुभासपा प्रमुख ने उनकी सीट जहूराबाद में भी बसपा की ओर से प्रत्याशी बदले जाने के बाद आरोप लगाया था कि मायावती की पार्टी का टिकट भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के कमरे में तय किया जाता है और सिंबल बसपा दफ्तर में दिया जाता है। 2017 में भाजपा के साथ चुनाव लड़कर योगी सरकार में मंत्री बने राजभर ने बाद में अपनी राहें अलग कर लीं और इस चुनाव में सपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़े हैं।

Advertisement