Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kartik Purnima 2026 :  कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं पवित्र नदियों के घाट पर अस्था की लगाई डुबकी ,दान-पुण्य और दीपदान लगातार जारी

Kartik Purnima 2026 :  कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं पवित्र नदियों के घाट पर अस्था की लगाई डुबकी ,दान-पुण्य और दीपदान लगातार जारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kartik Purnima 2026 :  कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों के घाट पर अस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्म मुहूर्त से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। स्नान के साथ ही घाटों पर दान-पुण्य और दीपदान की परंपरा का पालन होता रहा। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन सरयू नदी में स्नान करने से पूरे कार्तिक महीने के स्नान का पुण्य प्राप्त होता है

पढ़ें :- 24 नवम्बर 2026 का राशिफल: मंगलवार के दिन इन राशियों पर होगी हनुमान जी की कृपा, व्यापार में मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित ब्रजघाट पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गंगा में पवित्र स्नान किया। वहीं, ओडिशा के पुरी में हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दिव्य स्वर्ण वेश के दर्शन के लिए मंदिर के सामने जुटे।

उत्तराखंड के हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही हरकी पैड़ी पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दीपदान और जरूरतमंदों को दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी धार्मिक आस्था के चलते लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे और सरयू के पवित्र जल में डुबकी लगाई।

पढ़ें :- Dev Deepawali 2026 : देव दीपावली पर काशी के घाट आसमान रोशनी से जगमगाएंगे,अलौकिक रात को यादगार बनाएंगी लेजर और ग्रीन आतिशबाजी
Advertisement