Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम

होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ (State  National Homoeopathic Medical College and Hospital Lucknow) होम्योपैथी के जनक डॉ. फ्रेडरिक सैमुएल हैनिमैन (Father of Homeopathy: Dr. Friedrich Samuel Hahnemann) की 271वीं जयंती (271st Birth Anniversary) पर विशेष कार्यक्रम होंगे।

पढ़ें :- मौलाना यासूब अब्बास, बोले- अब यह साफ हो गया कि अब ईरान है सुपर पॉवर

प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विजय पुष्कर (New Principal Professor Dr. Vijay Pushkar) ने बताया कि राजकीय नेशनल होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल लखनऊ में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन के 271वें जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कॉलेज प्रांगण में आयोजित होगा, जिसमें होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के महत्व, विकास और वर्तमान भूमिका पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार पुष्कर ने सभी विद्यार्थियों, चिकित्सकों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे होम्योपैथी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

Advertisement