नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी AAP सांसदों की बगावत पर पार्टी नेता व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘तीन दिन से गुजरात में हूं, जिस समय गुजरात में हजारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे खतरे और बीजेपी की धमकियां झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए खून पसीना बहा रहे है। उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के खून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया।
पढ़ें :- यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
तीन दिन से गुजरात में हूँ… जिस समय गुजरात में हज़ारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे ख़तरे और बीजेपी की धमकियाँ झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए खून पसीना बहा रहे है, उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के ख़ून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया।…
— Manish Sisodia (@msisodia) April 24, 2026
पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता
पढ़ें :- BJP में कुछ ‘पहिये’ अपने को ‘स्टीयरिंग’ समझने लगे हैं...अखिलेश यादव ने साधा निशाना
जो राज्यसभा सदस्य आज बीजेपी के सामने झुक गए, अपनी निजी मजबूरियों, डर और लालच के कारण जिन्होंने पंजाब के लोगों के साथ ग़द्दारी की है, उन्हें पता होना चाहिए कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है।
AAP सांसदों की बगावत पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, बोले- BJP के लोग देश में लोकतंत्र की कर रहे हैं हत्या
राज्यसभा में AAP के 2/3 सांसदों के BJP में शामिल होने पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि ‘BJP के लोग अपने कामों से पीछे नहीं हटेंगे। वे इस देश में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। सभी एजेंसियां उनके कंट्रोल में हैं। हाल ही में अशोक मित्तल के यहां छापा पड़ा था। BJP ने पहले राघव चड्ढा को भी परेशान किया था। शराब मामले में और भी नाम शामिल थे। पूरा देश यह सब देख रहा है। मोदी और अमित शाह को यह गलतफहमी है, लेकिन यह जल्द ही टूट जाएगी। पूरे देश को समझ आ गया है कि वे हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन उन्होंने हिंदुत्व को मजबूत करने के लिए क्या किया? वहां एक वॉशिंग मशीन जैसी जगह है और अब हर कोई साफ-सुथरा हो जाएगा।