Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ऑपरेशन सिंदूर का लखनऊ में मना जश्न, इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने लहराया तिरंगा

ऑपरेशन सिंदूर का लखनऊ में मना जश्न, इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने लहराया तिरंगा

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist attack) के गुनहगारों को मिट्टी में मिलाना शुरू कर दिया है। भारतीय सेना देर रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों पर स्ट्राइक की है। भारत ने बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद सेना ने दहशतगर्दों, उनके मददगारों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

भारत के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर लखनऊ के इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली (Islamic Center of India Chairman Maulana Khalid Rashid Farangi Mahali) ने हाथों में तिरंगा झंडा लहराया है। इसके साथ ही खुशी जाहिर की। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली (Maulana Khalid Rashid Farangi Mahali) के साथ में बच्चों ने भी तिरंगा फहराया।

Advertisement