Oppo Find X9 Ultra : ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, फाइंड X9 अल्ट्रा लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन खास तौर पर क्रिएटिव प्रोफेशनल्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
पढ़ें :- Oppo Find X9 Ultra : लॉन्च से पहले लीक हुए ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा और Oppo Find X9 Ultra और X9s के फीचर्स और कीमत
डिज़ाइन
इसका डिज़ाइन आधुनिक है और Hasselblad X2D 100C Earth Explorer Limited Edition से प्रेरित है।
कलर ऑप्शन
यह तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है: Earth Tundra, Polar Glacier और Velvet Sand Canyon।
डिस्प्ले
इसमें 2K रेजोल्यूशन वाला 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद और प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है।
बैटरी
साथ ही, फोन में 7050mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक दमदार फ्लैगशिप ऑप्शन बन जाता है।
कीमत और उपलब्धता
वहीं कीमत की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra की शुरुआती कीमत CNY 7,499 (करीब ₹1,03,000) है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत-
12GB + 512GB: CNY 7,999 (~₹1,10,000)
16GB + 512GB: CNY 8,499 (~₹1,17,000)
16GB + 1TB: CNY 9,299 (~₹1,27,000)
स्पेशल एडिशन: CNY 9,499 (~₹1,30,000)
यह फोन 24 अप्रैल से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में इसे मई में लॉन्च किया जाएगा।