जलौन। उरई में कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार रॉय (Kuthaund Police Station in-charge Arun Kumar Roy) ने शुक्रवार की रात अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस पूरे मामले को एक महिला सिपाही से जोड़ा जा रहा है। घटना के बाद महिला सिपाही भागती हुई सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) में दिख रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एसपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
पढ़ें :- TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, भाजपा समर्थकों पर लाठियों से हमले का आरोप, सांसद और ड्राइवर घायल
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात इंस्पेक्टर ने जब सुसाइड किया, उस वक्त महिला सिपाही उनके कमरे में ही थी। वह चीखती हुई बाहर आई और कहा- साहब ने गोली मार ली है। फिर वहां रुकने की बजाय भाग गई। थाने के आसपास कई सीसीटीवी हैं, जिनमें महिला सिपाही भागती हुई नजर आ रही। जालौन एसपी दुर्गेश कुमार (Jalaun SP Durgesh Kumar) ने कहा कि इंस्पेक्टर के गोली मारने की सूचना महिला सिपाही ने सबसे पहले दी थी। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही। उससे पूछताछ की जा रही है।
वह महिला कहां तैनात है, उस समय वह क्या कर रही थी, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक अरुण राय 1998 में सिपाही के रूप में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। लंबी सेवा के बाद उन्हें वर्ष 2013 में उप निरीक्षक बनाया गया। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य के आधार पर वर्ष 2022 में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली। इंस्पेक्टर बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग महाराजगंज थाना प्रभारी के रूप में हुई थी।
मामले में एक महिला सिपाही का नाम सामने आया
कुठौंद थाने (Kuthaund Police Station) का चार्ज संभालने के बाद भी वह हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहते थे। शुक्रवार शाम भी वह क्षेत्र भ्रमण से लौटे थे। इसके कुछ देर बाद ही थाना परिसर में गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां वह लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले थे। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अब इस पूरे मामले में एक महिला सिपाही का नाम सामने आ रहा है।
पढ़ें :- ऐसा कानून क्यों बनाया गया जो चुनाव आयोग को चुनाव के 45 दिन बाद सीसीटीवी फुटेज को नष्ट करने की अनुमति देता है: राहुल गांधी
परिजनों की तहरीर पर महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा (Female constable Meenakshi Sharma) पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला आरक्षी ने कमरे में गोली चलने की सूचना दी थी। सरकारी आवास में मच्छरदानी के अंदर मिली इंस्पेक्टर की बॉडी, चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज उरई में किया मृत घोषित। मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी की तहरीर पर महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा पर हत्या का केस दर्ज हुआ। मृतक इंस्पेक्टर के कमरे से भागने का महिला आरक्षी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।