Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमारा संविधान भेदभाव नहीं करता, 25 वर्षों में भारत बनेगा विकसित देश : CM Yogi

हमारा संविधान भेदभाव नहीं करता, 25 वर्षों में भारत बनेगा विकसित देश : CM Yogi

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने 75वें गणतंत्र दिवस (75th Republic Day)  पर अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत ने आजादी की अपनी एक लंबी लड़ाई के उपरांत स्वतंत्र भारत में अपना स्वयं का संविधान लागू किया। 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के बाद इस वर्ष हम सब अपने गणतंत्र का अमृत वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधानविदों और विशेषज्ञों के अनुसार हमने देश में संविधान लागू किया, जो पिछले 74 वर्षों से भारत में जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र या अन्य तमाम अवरोधों को समाप्त करते हुए पूरी तरह कसौटी पर खरा उतरा है।

पढ़ें :- बिना टिकट कार्रवाई का डर दिखाकर TTE ने चलती ट्रेन में मेरे साथ रेप किया, बोली- सीट के बहाने केबिन में ले गया, गोरखपुर में लड़की ने दर्ज कराई FIR

हमारा संविधान नहीं करता भेदभाव

पढ़ें :- Operation Sindoor : ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ, बोले- किराना हिल्स पर स्ट्राइक से पस्त हुआ पाक, उनके पास हैं कई सबूत

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि दुनिया के अंदर आधुनिक लोकतंत्र के रूप में स्थापित अन्य तमाम देश जो अपने को सबसे प्रगतिशील मानते हैं, उन्होंने लंबे समय तक लिंग भेद के आधार पर महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था। तमाम दबी कुचली परंपराओं को समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से अलग किया था, लेकिन यह भारत के संविधान की महानता है कि भारत दुनिया का वो देश है, जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बातों को सुनिश्चित किया था कि देश के अंदर लिंग, जाति, मत-मजहब, क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा। देश में प्रत्येक वयस्क मतदाता को अपना मताधिकार करने का पूरा अधिकार है।

उज्ज्वल भविष्य की ओर है बढ़ना 

पढ़ें :- सात वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ करने वाले नाई के खिलाफ लखीमपुर खीरी पुलिस का बड़ा एक्शन, दुकान पर चला बुलडोजर, किया गिरफ्तार 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन 1950 में भारत ने आजादी की लंबी लड़ाई के उपरांत हमने अपना स्वयं का संविधान लागू किया था। यह दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। हमारा संविधान अनेक उपलब्धियों से भरा है। ये हमें अधिकार देता है तो हमारे कर्तव्यों के प्रति हमें आग्रही भी बनाता है। अगर हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं अगले 25 वर्ष में हमारा देश एक विकसित भारत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने देश के अतीत पर गौरव और वर्तमान को सुंदर व सुखद बनाते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ना है।

संविधान हमारे लिए सर्वोपरि

उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारे लिए सर्वोपरि है। ये हमें आग्रही बनाता है कि हर कार्य देश के नाम होना चाहिए। दुनिया के इस सबसे प्राचीनतम राष्ट्र के प्रति हम अपने संविधान के जरिए श्रद्धा का भाव प्रकट करते हैं। सीएम योगी ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) , संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद (President of the Constituent Assembly Dr. Rajendra Prasad) और संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर (Constitution architect Baba Saheb Bhimrao Ambedkar) को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि ये विभूतियां हम सबके लिए प्रेरणादायी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेश के लोगों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि- प्रदेश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है। आइए, ‘समर्थ-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों। जय हिंद।

राज्यपाल ने आनंदी बेन पटेल ने विधानभवन पर  फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

पढ़ें :- मायावती, बोलीं- 'हाथी की मस्त चाल' चलते हुए चुनाव तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता, बीएसपी अकेले लड़ेगी यूपी विधानसभा चुनाव

75वें गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) ने विधानभवन पर तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्रीमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। सुबह 10.05 बजे विधानभवन पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने तिरंगा गुब्बारों को हवा में उड़ाया। वहीं भारतीय सेना और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात विभिन्न सुरक्षा बलों द्वारा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष परेड कर सलामी दी गई। सुरक्षा बलों ने विभिन्न उन्नत हथियारों-उपकरणों के साथ ही अपने विशिष्ट बैंडों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Advertisement