Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Pachmarhi Waterfalls :  घूम आएं पचमढ़ी, जाना जाता है झरनों-गुफाओं और शांत वातावरण के लिए

Pachmarhi Waterfalls :  घूम आएं पचमढ़ी, जाना जाता है झरनों-गुफाओं और शांत वातावरण के लिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pachmarhi Waterfalls :  दिनभर की भागदौड़ से कुछ दिनों के लिए दूर जाना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश का पचमढ़ी आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच बसा यह खूबसूरत हिल स्टेशन अपनी हरियाली, झरनों, गुफाओं और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। अपनी बेमिसाल प्राकृतिक सुंदरता के कारण इसे ‘सतपुड़ा की रानी’ भी कहा जाता है।

पढ़ें :- हाईवे पर अचानक सामने आया जंगली हाथी, कार पर रखा पैर; वायरल वीडियो ने मचाई दहशत

बी फॉल्स (Bee Falls)
इसे जमुना प्रपात भी कहा जाता है। लगभग 35 मीटर (150 फीट) की ऊंचाई से गिरते इस झरने के पानी की आवाज मधुमक्खियों के भिनभिनाने जैसी लगती है, इसलिए इसका नाम बी फॉल्स पड़ा

रजत प्रपात (Rajat Prapat / Silver Falls)
यह पचमढ़ी का सबसे ऊंचा झरना है और भारत के 30वें सबसे ऊंचे झरनों में गिना जाता है। इसकी ऊंचाई लगभग 107 मीटर (351 फीट) है।

डच फॉल (Duchess Falls)
सतपुड़ा पहाड़ियों के बीच गहराई में स्थित यह एक बेहद भव्य झरना है।खासियत: यह आगे चलकर तीन अलग-अलग झरनों में विभाजित हो जाता है। इसके नीचे छोटे-छोटे सुरक्षित कुंड बनते हैं, जहाँ पर्यटक स्नान और फोटोग्राफी का आनंद लेते हैं।

पढ़ें :- पटना मेट्रो का एक साल पूरा, 3.37 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर, दिसंबर तक खुलेगा नया 'खेमनीचक' स्टेशन
Advertisement