Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस के पहले पद्म अवॉर्ड्स का एलान हो गया है। साल 2026 के लिए राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। इस लिस्ट में कई जाने-मानें नामों के साथ ही उन लोगों के भी नाम हैं जो समाज में लोगों के बीच रहकर काम करते हैं लेकिन उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई है। इन लोगों में दूरदराज और पिछड़े इलाकों के लोग शामिल हैं। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण दिया गया है।
पढ़ें :- IND vs AFG Test, ODI Series schedule: भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट व वनडे सीरीज का ऐलान, जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच
राष्ट्रपति ने साल 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। इसमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।
पढ़ें :- क्या रोहित शर्मा फिर संभालेंगे टीम इंडिया की कप्तानी? हिटमैन की सोशल मीडिया पोस्ट से हलचल तेज
इनको मिला पद्म पुरस्कार
. दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत) को सार्वजनिक संबंध के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
. भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को खेल के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।