नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार (Padma Awards) विजेताओं के नामों का एलान कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह प्रारंभिक सूची ऐसे नायकों की है, जिन्हें इस साल पद्म पुरस्कार (Padma Awards) से सम्मानित किए जाने की तैयारी है। हालांकि पूरी और आधिकारिक सूची सरकार की ओर से शाम को जारी की जाएगी। फिलहाल, जिन नामों का ज़िक्र हो रहा है, वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान देते रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सूची पर अंतिम मुहर औपचारिक घोषणा से पहले ही लगा दी गई है।
पढ़ें :- Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों का एलान, अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण, देखिए पूरी लिस्ट
सूत्रों के अनुसार, इस शुरुआती सूची में साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, कला और जनकल्याण से जुड़े कई नाम शामिल हैं। इनमें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए अंके गौड़ा के अलावा ब्रजलाल भट्ट, बुधरी ताती, भगवान दास रायकवार, धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या, डॉ. श्याम सुंदर, चरण हेम्ब्रम और के. पाजनिवेल जैसे नाम शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पद्म श्री 2026 के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें तमिलनाडु से डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेसन, राजस्थान से गफरुद्दीन मेवाती, महाराष्ट्र से डॉ. आर्मिडा फर्नांडिस और भिकल्या लाडक्या ढिंडा, उत्तर प्रदेश से चिरंजी लाल यादव, तेलंगाना से डॉ. कुमारस्वामी थंगराज और जम्मू-कश्मीर से डॉ. पद्मा गुरमेट शामिल हैं। पद्म पुरस्कार 2026 की पूरी और अंतिम सूची भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर शाम को जारी की जाएगी।
यहां देखें पूरी लिस्ट:
अंके गौड़ा
पढ़ें :- Republic Day 2026 : गणतंत्र दिवस पर ट्राई करें ये पांच स्वादिष्ट तिरंगा रेस्पी, बच्चों का उत्साह कर देंगे दुगुना
आर्मिडा फर्नांडिस
भगवान दास रायकवार
भिकल्या लाडक्या ढिंडा
बृजलाल भट्ट
बुधरी ताती
पढ़ें :- Bank Holiday 2026 : अगले साल 100 से ज्यादा दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर, देखें लिस्ट
चरण हेम्ब्रम
चिरंजी लाल यादव
धार्मिक लाल
चुन्नी लाल पांड्या
गफरुद्दीन मेवाती जोगी
हैली वार
पढ़ें :- भारत रत्न और पद्म अवॉर्ड उपाधि नहीं, इसे नाम के आगे या पीछे नहीं लगा सकते, ऐसा करना कानूनी तौर पर गलत : बॉम्बे हाईकोर्ट
इंदरजीत सिंह सिद्धू
के. पाजनिवेल
कैलाश चंद्र पंत
खेम राज सुंद्रियाल
कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी
कुमारस्वामी थंगराज
महेंद्र कुमार मिश्रा
पढ़ें :- जन्मदिन से 15 दिन पहले हुआ बॉलीवुड के ही-मैन धमेंद्र का निधन, आठ दिसबंर को हो जाते 90 साल के
मीर हाजीभाई कासंभाई
मोहन नगर
नरेश चंद्र देव वर्मा
निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला
नूरुद्दीन अहमद
ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन
पद्मा गुरमेट
पोखिला लेकथेपी
पुन्नियामूर्ति नटेसन
आर. कृष्णन
रघुपत सिंह
रघुवीर तुकाराम खेड़कर
राजस्थापति कालीअप्पा गौंडर
रामा रेड्डी मामिडी
रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले
एस. जी. सुशीला अम्मा
सांग्युसांग एस. पोंगेनर
शफी शौक
श्रीरंग देवबा लाड
श्याम सुंदर
सिमांचल पात्रो
सुरेश हनगावड़ी
तगा राम भील
तेची गुबिन
तिरुवारूर भक्तवत्सलम
विश्व बंधु
युमनाम जात्रा सिंह
क्यों दिया जाता है ये सम्मान?
भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। ये सम्मान कला, सामाजिक कार्य, जन-प्रशासन, विज्ञान , व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए, जबकि पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। पद्म पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में प्रदान किए जाते हैं, जहां सम्मानित व्यक्तियों को देश की सर्वोच्च गरिमा के साथ यह नागरिक सम्मान दिया जाता है।