Pakistan Elections : पड़ोसी देश पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले देश भर में बढ़ती हिंसा की घटनाओं के बीच बुधवार शाम पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक प्रत्याशी की हत्या कर दी गई। ये घटना खैबर पख्तूख्वा के बाजौर जिले के सिद्दीका बाद इलाके की है। मारे गए कैंडिडेट का नाम रेहान जेब खान है। यह घटना बलूचिस्तान के सिबी में पीटीआई की एक रैली में बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो जाने और छह के घायल होने के एक दिन बाद हुई है।
पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
दूसरी ओर, पीटीआई ने रेहान को नेशनल असेंबली सीट के लिए अपना उम्मीदवार बताते हुए हत्या की निंदा की।