पढ़ें :- ग्रीनलैंड बनेगा अमेरिका का 51वां राज्य? अमेरिकी संसद में नया विधेयक पेश
हीं, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दशकों की सबसे भयानक बाढ़ ने तबाही मचाई है, जिससे करीब 14 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बीते 24 घंटे में 22 लोगों की जान चली गई और कई रिहायशी इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। पंजाब लगभग एक सप्ताह से भीषण बाढ़ की चपेट में है और सिखों के पवित्र स्थल करतारपुर सहित पूरे प्रांत के कम से कम 1,700 गाँव जलमग्न हैं।
सेना की मदद से अब तक दस लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। सतलुज, रावी और चिनाब नदियों (Ravi and Chenab rivers) में आई भीषण बाढ़ ने हालात को और खराब कर दिया है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। लाहौर के डिप्टी कमिश्नर सैयद मूसा रजा ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं।
बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में चिनाब नदी से सात से आठ लाख क्यूसेक पानी गुजर सकता है।
कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन (floods and landslides) का खतरा जताया है। अधिकारियों ने निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वालों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में इस साल के शुरुआत से लेकर अब तक बाढ़ और भू-स्खलन की वजह से करीब 776 लोग मारे गए हैं।