Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका! ICC ने शाहीन समेत तीन प्लेयर्स पर लिया बड़ा एक्शन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका! ICC ने शाहीन समेत तीन प्लेयर्स पर लिया बड़ा एक्शन

By Abhimanyu 
Updated Date

PAK vs SA Tri-Series Match: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान में वनडे मैचों की ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 353 रनों का वनडे क्रिकेट का अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। लेकिन, इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनातनी ने माहौल गर्म कर दिया था। जिस पर आईसीसी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों को कड़ी सजा सुनाई है।

पढ़ें :- IPL 2026 1st Phase : कब, कहां और किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत, देखें- आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल

दरअसल, साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान 28वें ओवर में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। गेंदबाजी कर रहे शाहीन ने ओवर की पांचवीं गेंद के बाद ब्रीट्जके को कुछ कहा था, जिसके बाद दोनों प्लेयर्स में तगड़ी बहस हुई। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर ब्रीट्जके सिंगल लेते समय शाहीन से टकरा गए थे। तेज गेंदबाज ने उन्हें जानबूझकर रन लेने से रोका, यहां तक कि शाहीन ने उन्हें धक्का भी मारा। जिसके बाद दोनों में फिर तीखी बहस हुई। वहीं, अंपायर्स को आकर बीच-बचाव करना पड़ा था।

पढ़ें :- गर्लफ्रेंड के साथ जश्न में डूबे हार्दिक पांड्या ने किया तिरंगे का अपमान? पुणे के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

मैथ्यू ब्रीट्जके से लड़ाई के लिए आईसीसी ने शाहीन अफरीदी को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करने का दोषी पाया। इसके लिए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, सऊद शकील और कामरान गुलाम को आईसीसी की सजा का सामना करना पड़ा है। इसी मैच के 29वें ओवर में जब साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा रन आउट हुए तो शकील और गुलाम उनके पास जाकर जश्न मनाने लगे। इस मामले में दोनों को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।इसके बाद उनके ऊपर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

जुर्माने के अलावा, शाहीन अफरीदी,  सऊद शकील और कामरान गुलाम के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया। तीनों प्लेयर्स ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज करते ही पाकिस्तानी टीम ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गई, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से 14 फरवरी को होगा।

पढ़ें :- IPL 2026 में धोनी CSK में निभाएंगे ये बड़ा रोल! फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन ने किया खुलासा
Advertisement