Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3.  Pakistan-Iran Dispute : पाकिस्तान ने ईरान से राजदूत को वापस बुलाया , दी चेतावनी

 Pakistan-Iran Dispute : पाकिस्तान ने ईरान से राजदूत को वापस बुलाया , दी चेतावनी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan-Iran Dispute : पाकिस्तान और ईरान के बीच उपजे नये विवाद के बाद पाक ने ईरान में अपने राजदूत को वापस बुला लिया और इस्लामाबाद में ईरानी दूत को निष्कासित कर दिया। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने कहा कि पाकिस्तान ने हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखा है, और हमले को अवैध कृत्य और बिना किसी औचित्य के बताया है। हमले के बाद जारी दोनों बयानों में ईरान को उसकी कार्रवाई के परिणामों के बारे में चेतावनी दी।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

क्षेत्रीय माहौल  चिंताजनक
ज़हरा बलूच ने कहा, ”पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजदूत को वापस बुलाने का फैसला किया है और पाकिस्तान में ईरानी राजदूत, जो वर्तमान में ईरान का दौरा कर रहे हैं, फिलहाल वापस नहीं लौट सकते हैं।” पाकिस्तान ईरान के हमलों को न केवल संप्रभुता का उल्लंघन मानता है, बल्कि व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष के लिए संभावित उत्प्रेरक भी मानता है, जो वर्तमान तनावपूर्ण क्षेत्रीय माहौल में विशेष रूप से चिंताजनक है।

Advertisement