Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. ब्रेकअप के बाद वसूली पर उतरे पाकिस्तानी नेता, एक्ट्रेस से मांगे ₹10 करोड़ के गिफ्ट वापस

ब्रेकअप के बाद वसूली पर उतरे पाकिस्तानी नेता, एक्ट्रेस से मांगे ₹10 करोड़ के गिफ्ट वापस

By Sushil Sah 
Updated Date

इस्लामाबाद। वर्तमान समय में पाकिस्तानी मनोरंजन जगत और राजनीति के गलियारों में प्यार, धोखे और करोड़ों रुपये की वसूली का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सुर्खियों में है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) के नेता व एमपीए (Member of the Provincial Assembly) साकिब खान चधर और मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मोमिना इकबाल के बीच का अफेयर अब एक सार्वजनिक कानूनी और सामाजिक लड़ाई का रूप ले चुका है।

पढ़ें :- मोमोज खाते-खाते हुआ था प्यार, हापुड़ में प्रेमी ने ही ली प्रेमिका की जान

10 करोड़ के तोहफे वापस मांगने का दावा

रिश्ते में कड़वाहट आने के बाद नेता साकिब चधर ने रिलेशनशिप के दौरान अपने दिए हुए करीब 10 करोड़ रुपये के महंगे तोहफों को एक्ट्रेस मोमिना इकबाल से वापस मांगे हैं। साकिब के अनुसार इन ताहफों में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी शामिल है, जिसका इस्तेमाल एक्ट्रेस की मां कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने 84 लाख रूपए की एक लग्जरी घड़ी और भारी मात्रा में कैश देने का भी दावा किया गया है।

एक्ट्रेस ने लगाए हैरेसमेंट और ब्लैकमेलिंग के आरोप

इससे पहले एक्ट्रेस मोमिना इकबाल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए इस पूरे मामले का खुलासा किया था। उन्होंने कहा है कि साकिब ने अपने पहले से शादीशुदा होने की बात उनसे छुपाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस मोमिना को जैसे ही ये बात पता चली उन्होंने तुरंत इस रिश्ते को खत्म कर दिया। रिश्ता तोड़ने से नाराज नेता अब एक्ट्रेस और उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

पढ़ें :- Video Viral : वायुसेना अधिकारी की पत्नी से जबरन दुष्कर्म-धर्मांतरण, आरोपी के चंगुल से बचने लिए चीखती नजर आर ही है महिला,आरोपी मौलाना फरार

चरित्र हनन की कोशिश

एक्ट्रेस का कहना है कि नेता उनके करियर और छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। हांलाकि, इस बड़े विवाद और धमकियों के बीच, एक्ट्रेस मोमिना इकबाल ने हमजा हबीब नाम के व्यक्ति से बेहद सादगी के साथ गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया है। हमजा हबीब ने मीडिया के सामने आकर खुद इस शादी की पुष्टि की और इसे एक पारिवारिक रजामंदी से हुई अरेंज मैरिज बताया है।

आगे क्या?

एक्ट्रेस मोमिना इकबाल ने एलान किया है कि वे जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी और नेता के खिलाफ सभी सबूत देश के सामने रखेंगी। फिलहाल, सोशल मीडिया से लेकर कोर्ट तक इस हाई-प्रोफाइल केस को लेकर हंगामा मचा हुआ है।

पढ़ें :- डिंपल यादव बोलीं- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे से भटकाने के लिए मेरी बेटी खिलाफ करवायी गयी बयानबाजी
Advertisement