1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. सपा अधिवक्ता सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव पर FIR, युवती ने रेप और 40 लाख की वसूली का लगाया आरोप

सपा अधिवक्ता सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव पर FIR, युवती ने रेप और 40 लाख की वसूली का लगाया आरोप

देश की राजधानी दिल्ली में एक युवती ने समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। उस युवती ने रेप और करीब 40 लाख रुपये की वसूली का आरोप लगाया है। इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक और कानूनी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक युवती ने समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव ‘राजेंद्र सिंह उर्फ फरारी’ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। उस युवती ने रेप और करीब 40 लाख रुपये की वसूली का आरोप लगाया है। इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक और कानूनी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का BJP पर तंज, बोले- ‘लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया है’

शिकायत के अनुसार, कथित तौर पर युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर बाद में मामले को दबाने के नाम पर उससे बड़ी रकम की मांग की। युवती ने आरोप लगाया कि उससे करीब 40 लाख रुपये की वसूली की गई। इन सभी घटनाओं के बाद उसने दिल्ली पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।

फिलहाल, पुलिस ने इस गंभीर मामले में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एफआईआर दर्ज होने के बाद शिकायत में बताए गए घटनाक्रम, लेन-देन और दोनों पक्षों से जुड़े साक्ष्यों की जांच भी कर सकती है। हालांकि, एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होना अभी भी बाकी है।

हालांकि, मामले में आरोपी का पक्ष और पुलिस की विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी। फिलहाल यह मामला आरोपों और पुलिस जांच के स्तर पर है।

पढ़ें :- पल्लवी पटेल ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, अपना दल कमेरावादी इतनी सीटों पर ठोक रही है दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...