Pakistani singer Shazia Manzoor : पाकिस्तान में लाइव टीवी पर मार पीट की घटना अक्सर सुनाई देती है। इस बार पाक की मशहूर सिंगर शाजिया मंजूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शाजिया मंजूर अपने को-होस्ट और कॉमेडियन शेरी नन्न्हा को कस कर तमाचा जड़ती नजर आ रही है।सिंगर ने कई बार शेरी को थप्पड़ मारा है और फिर शेरी को धक्का भी दे दिया। लाइव टीवी पर शो के दौरान खूब हंगामा हो गया।
पढ़ें :- Afghanistan : अफगानिस्तान के स्कूल में धमाके से थर्रा गया पूरा इलाका, 7 छात्रों की गई जान, 97 घायल
गुस्से में शाजिया मंजूर
दरअसल, एक शो के दौरान शेरी नन्न्हा ने सिंगर शाजिया मंजूर से हनीमून को लेकर सवाल किया। जैसे ही शाजिया मंजूर ने इस सवाल को सुना तो वो एकदम गुस्से से तमतमा गईं और उन्होंने उठकर शेरी नन्न्हा को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। साथ ही शाजिया, शेरी को धक्की देती भी नजर आती हैं और कहती हैं कि तुम्हारी हिम्मत कैसी हुई, मुझसे इस तरह का सवाल करने की?
वायरल वीडियो की बात करें तो शाजिया हनीमून को लेकर पूछे गए सवाल पर चिढ़ जाती है। उनका कहना है कि इस तरह का सवाल किसी खातून से नहीं किया जाना चाहिए। शाजिया का कहना है कि शेरी ने पिछली बार भी इस तरह बदतमीजी की थी, ये कोई तरीका है हनीमून को लेकर सवाल करना, इसका मतलब क्या है।