Pan Masala Advertisement: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के पान मसाला ब्रांड ‘विमल’ (Pan Masala Brand ‘Vimal’) के एक विज्ञापन को लेकर मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जयपुर कंज्यूमर फोरम (Jaipur Consumer Forum) ने पान मसाला कंपनी के विज्ञापन में ‘केसर का दम’ बताने के मामले में इन तीनों फिल्मी सितारों के साथ ही गुटखा कंपनी के चेयरमैन को भी नोटिस जारी किया है।
पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN
19 मार्च तक देना होगा जवाब
नोटिस में इनसे 19 मार्च तक जवाब देने को कहा गया है। यह नोटिस आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा और सदस्य हेमलता अग्रवाल द्वारा योगेन्द्र सिंह बडियाल की परिवाद पर सुनवाई के बाद जारी किया गया है।
जानें विज्ञापन में क्या है?
दरअसल पान मसाला ब्रांड ‘विमल’ (Pan Masala Brand ‘Vimal’) के विज्ञापन में दावा किया गया था कि गुटखे के दानों में केसर का मिश्रण है। जबकि सच्चाई यह है कि केसर की कीमत करीब 4 लाख रुपए प्रति किलो है और इनका पान मसाला तंबाकू पाउच के साथ 5 रुपए में आता है। ऐसे में केसर डालना तो दूर, इसकी खुशबू भी इसमें नहीं डाली जा सकती। यह भ्रामक विज्ञापन इसलिए दिखाया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पान मसाला व तंबाकू पाउच का यह कॉम्बो खरीदें और इसके निर्माता को मुनाफा हो।
पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार
परिवाद में विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग
परिवाद में विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग की गई हैं। परिवाद में कहा गया है कि इससे कंपनी करोड़ों का व्यापार कर रही है। इस टखे के सेवन से बीमारी की चुनौती मिल रही है। ऐसे में इस विज्ञापन पर रोक लगाया जाए।