Pankaj Udhas Last rites: इंडस्ट्री के मशहूर गजल गायक पंकज उधास (Famous Ghazal singer Pankaj Udhas) का बीते कल सोमवार को लंबी बीमारी के बाद 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से मनोजरंन इंडस्ट्री (Manojaran Industries) में हर कोई उदास है।
पढ़ें :- ढाई साल बाद आया UPPSC RO/ARO का फाइनल रिजल्ट, 419 अभ्यर्थी सफल, अनिल पांडेय ने किया टॉप
मशहूर गजल गायक पंकज उधास (Famous Ghazal singer Pankaj Udhas) का जन्म गुजरात में राजकोट के पास चारखड़ी-जैतपुर में एक ज़मींदार चारण परिवार में (17 मई 1951) हो हुआ था। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता का नाम केशूभाई उधास और मां का नाम जीतूबेन उधास है। अंतिम संस्कार मंगलवार 27 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में होगा।
पद्मश्री सम्मान से नवाजे जा चुके पंकज उधास को मुंबई पुलिस द्वारा उनके बंगले के बाहर आधिकारिक रूप से आखिरी सलामी दी जाएगी. फिलहाल दिवगंत गजल सिंगर के पार्थिव शरीर को उनके घर पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है.
पंकज उधास की अंतिम यात्रा शुरू होने वाली है. उससे पहले पंडित जी मंत्र पढ़ रहे हैं. वहीं मुम्बई पुलिस की ओर से दिवंगत गजल गायक को आखिरी सलामी दी जाने वाली है. उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा झंडाओढ़ाया जा रहा है.