Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Paris Olympics 2024 : 52 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया, 3-2 से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Paris Olympics 2024 : 52 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया, 3-2 से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) पर ऐतिहासिक जीत (Historic Win) दर्ज की है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हॉकी के आखिरी ग्रुप मैच में 3-2 से हराया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओलंपिक में भारत की जीत का 52 साल का सूखा खत्म हो गया है। भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को म्यूनिख ओलंपिक 1972 में हराया था। भारतीय टीम इस जीत के साथ ही ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

पढ़ें :- अखिलेश ने ब्रजेश पाठक का नाम लिए बगैर, बोले- इनका मंत्रालय कौन सा है, इन्हें ये भी याद नहीं होगा तभी वो बीमार-सा पड़ा है

भारत और ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीमें पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics)  के ग्रुप बी में हैं। बेल्जियम इस ग्रुप में अपने चारों मैच जीतकर पहले नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया 9 अंक के साथ दूसरे और भारत 7 अंक लेकर तीसरे नंबर पर है। अर्जेंटीना के भी 7 अंक हैं। लेकिन वह गोल डिफरेंस में पीछे होने के चलते चौथे नंबर पर है। आयरलैंड और न्यूजीलैंड अपने चारों मैच हार चुके हैं और खिताबी रेस से बाहर हैं।

अभी यह तय नहीं है कि क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला किससे होगा। ग्रुप बी से नीदरलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन और स्पेन क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुके हैं। नीदरलैंड और स्पेन ने 5-5 मैच खेल लिए हैं। जर्मनी और ब्रिटेन के एक-एक मैच बाकी हैं। इन मैचों के बाद टीमों की रैंकिंग तय होगी।

भारत की आक्रामक शुरुआत

भारत ने आक्रामक शुरुआत की। उसने तीन मिनट के भीतर दो बार डी में प्रवेश किया। गोल करने के करीब पहुंची। गोल करने में कामयाबी नहीं मिली, लेकिन भारत की स्ट्रेटजी साफ है। वह दबकर नहीं खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया ने भी पलटवार किया और दो मिनट में दो बार भारत के डी में एंट्री की। यह मैच रोमांचक होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया ने 10वें मिनट में जोरदार अटैक किया। उसे पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला। लेकिन भारत ने गोल नहीं होने दिया।

पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबंदी का दिया आदेश , बोले-अमेरिका पर गोली चलाने वाले किसी भी ईरानी को भेज देंगे नर्क में
Advertisement