Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Paris Olympics: क्वार्टर फाइनल में हारीं रितिका, अब भी है मेडल का मौका

Paris Olympics: क्वार्टर फाइनल में हारीं रितिका, अब भी है मेडल का मौका

By शिव मौर्या 
Updated Date

Paris Olympics: भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा को वूमेन्स 76 किलो फ्रीस्टाइल रेसलिंग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें किर्गिस्तान की शीर्ष वरीय अयापेरी मेदेत किजी ने हरा दिया। मुकाबले की समाप्ति के समय स्कोर 1-1 से बराबर था लेकिन आखिरी अंक अयापेरी मेदेत किजी को मिला था, जिसके चलते वह विजेता बनने में कामयाब रहीं। वहीं, अब रीतिका के पास अब रेपचेज के जरिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगा।

पढ़ें :- आज सपा 1000 मेधावी छात्राओं को बांटने वाली थी साइकिल, आयोजन से पहले कार्यक्रम स्थल पर चल गया बुलडोजर!

पेसिविटी टाइम में रितिका ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। पहले राउंड के बाद यही स्कोर था। हालांकि, दूसरे राउंड मे किर्गिस्तान की एथलीट ने को भी पेसिविटी टाइम में एक अंक मिला और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। यह रितिका पहला ओलंपिक था। किर्गिस्तान की पहलवान ने बाद में अंक अर्जित किए थे, इसलिए नियमों के हिसाब से उन्हें जीत मिली। इस ओलंपिक में कुश्ती के नियमों ने भारत के स्वर्ण पदक की उम्मीदों को काफी झटका दिया है। अब रितिका चाहेंगी कि किजी फाइनल में पहुंचें ताकि रेपेचेज से रितिका कांस्य के लिए भिड़ सकें।

 

 

पढ़ें :- 'कुत्ता भी नहीं पूछेगा, अब 12 सीट पर सिमट जाएंगे...' अनंत सिंह JDU से निकाले जाने पर जमकर बरसे
Advertisement