Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. संसद मॉनसून सत्र : राज्यसभा में सदन के नेता होंगे पीयूष गोयल

संसद मॉनसून सत्र : राज्यसभा में सदन के नेता होंगे पीयूष गोयल

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता चुन लिया है। बता दें कि इससे पहले थावरचंद गहलोत इस पद पर थे, लेकिन उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के बाद यह पद खाली हो गया था।

पढ़ें :- Lok Sabha elections 2024 Lucknow : मतदान के लिए लोगों को बूथ तक पहुँचाना भी राष्ट्र निर्माण का ही कार्य - सावित्री सिंह

गोयल वर्तमान में उच्च सदन के उपनेता हैं। वरिष्ठ सांसद के तौर पर गोयल एक प्रभावी फ्लोर मैनेजर रहे हैं, उनके नेतृत्व में तीन तालक और अनुच्छेद 370 जैसे महत्वपूर्ण बिल पारित किए गए हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले गोयल का राज्य के लोगों और सदन के विपक्षी नेताओं के साथ एक उत्कृष्ट तालमेल है। गोयल पहले रेल मंत्री थे, लेकिन हाल ही में कैबिनेट में हुए फेरबदल के बाद वह वाणिज्य और उद्योग सहित तीन विभागों का जिम्मा संभाल रहे हैं।

Advertisement