Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Patna Big Accident: पटना के दनियावां में तेज रफ्तार ने ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 6 घायल

Patna Big Accident: पटना के दनियावां में तेज रफ्तार ने ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 6 घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

Patna Big Accident: पटना जिले के दनियावां में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर फतुहा गंगा स्नान के लिए एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर कुछ लोग जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह महिलाओं समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में ऑटो चालक भी शामिल है।

पढ़ें :- FIR हो, Privilege प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ता रहूंगा: राहुल गांधी

जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र स्थित रेरा मलामा गांव के निवासी एक ऑटो पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए पटना आए थे। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी हुई ऑटो जब शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे पर अल्ट्राटेक फैक्ट्री के पास पहुंची तो वहां एक अज्ञात वाहन से सीधी टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की माने तो उनके अनुसार ऑटो की एक ट्रक से सीधी टक्कर हुई। तेज रफ्तार ट्रक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी की ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।

घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पटना PMCH भेजा गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस शाहजहांपुर हाल्ट के निकट फोरलेन पहुंची है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

मृतकों की सूची

1.संजू देवी,60 पति राजेंद्र प्रसाद

पढ़ें :- UP Panchayat Elections : चुनाव से पहले बनेगा पिछड़ा वर्ग आयोग, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

2. दीपिका पासवान 35 पति धनंजय पासवान

3. कुसुम देवी 48 पति चंद्रमौली पांडेय

4. चंदन कुमार 30चालक

5. कंचन पांडेय 34 पिता परशुराम पांडेय

6. बीरेंद्र राउत की पत्नी

पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले- इस ‘डील’ के बाद भाजपाई आत्मनिर्भरता जगह ‘परनिर्भरता’ का अपना लें नारा, स्वदेशी का नारा लगाने वाले आज कहां हो गये भूमिगत?

7. शंभू राम की पत्नी

8. विकास राम की पत्नी

Advertisement