Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Patna High Court Recruitment: पटना हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

Patna High Court Recruitment: पटना हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Patna High Court Bharti: अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन पर आपकी अच्छी पकड़ है तो आपके लिए हाईकोर्ट में पक्की नौकरी का मौका है. पटना हाईकोर्ट ने ट्रांसलेटर और ट्रांसलेटर कम प्रूफरीडर के पदों पर भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन के अनुसार इन दोनों पदों पर 80 रिक्तियां हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुका है. आवेदन करने के लिए पटना हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जाना होगा.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

पटना हाईकोर्ट की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, ट्रांसलेटर और ट्रांसलेटर कम प्रूफरीडर पदों के लिए आवेदन 31 मई से 30 जून तक करना है. 30 जून के बाद अप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी. हालांकि फीस का पेमेंट 2 जुलाई 2024 तक किया जा सकता है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

पटना हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर और ट्रांसलेटर कम प्रूपरीडर (ग्रुप बी) पद पर पे मैट्रिक्स 7 में 7वें आरपीसी के अंतर्गत पे लेवल 7 (₹44900/- to ₹142400/-) के अनुसार सैलरी मिलेगी. साथ में 0कई प्रकार के भत्तों का भी लाभ मिलेगा.

योग्यता

ट्रांसलेटर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. ग्रेजुएशन में इंग्लिश सब्जेक्ट का होना जरूरी है.
साथ में हिंदी की नॉलेज भी जरूरी है. इसके अलावा ट्रांसलेशन में कम से कम छह महीने का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स भी किया होना चाहिए. लॉ की डिग्री और उर्दू/मराठी/संथाली भाषा जानने वाले को वरीयता दी जाएगी.

उम्र सीमा की बात करें तो कम से कम 18 साल होनी चाहिए. अधिकतम उम्र सीमा कैटेगरी के अनुसार भिन्न-भिन्न है. अनारक्षित और EWS वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 37 साल है. जबकि इन्हीं कैटेगरी की 40 साल उम्र तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. बीसी और ईबीसी कैटेगरी के पुरुषों और महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा 42 साल है. वहीं, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 47 साल है.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

चयन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क

अनारक्षित, बीसी, ईबीसी और इडब्लूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपये है. जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है.

किन शहरों में होगी भर्ती परीक्षा?

ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा का आयोजन बिहार के पटना, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर शहरों में किया जाएगा.

Advertisement