Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Paytm Layoffs: पेटीएम ने अपने कर्मचारियों को दिया जोरदार झटका, कंपनी ने बड़ी संख्या में की छटनी

Paytm Layoffs: पेटीएम ने अपने कर्मचारियों को दिया जोरदार झटका, कंपनी ने बड़ी संख्या में की छटनी

By Abhimanyu 
Updated Date

Paytm Layoffs: साल 2024 के शुरू होने से पहले पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने विभिन्न विभागों के 1,000 से अधिक कर्मचारियों की छटनी का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वन 97 कम्युनिकेशंस ने विभिन्न विभागों के कंपनी में कास्ट कटिंग के तौर पर 1,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है। इसके अलावा कंपनी आने वाले समय में और कर्मचारियों की भी छुट्टी कर सकती है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पेटीएम अपने कारोबार को व्यवस्थित करना चाहता है और इसी क्रम में कर्मचारियों की छंटनी की गयी है। आने वाले कुछ महीनों में और भी कर्मचारियों की छंटनी होने की संभावना जताई जा रही है। इस फैसले से कंपनी में कार्यरत 10 प्रतिशत कर्मचारियों पर असर पड़ेगा। पेटीएम के इस फैसले को अब तक की सबसे बड़े ले-ऑफ्स के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि भारत में पेटीएम के अलावा कई नए स्टार्टअप कंपनियों में छंटनी हुई है। लॉन्गहाउस कंसल्टिंग के डेटा के मुताबिक, नई कंपनियों ने इस साल लगभग 28,000 लोगों को नौकरी से निकाला। पिछले दो वर्षों की तुलना में छंटनी की दर में तेजी से बढ़ोत्तरी गयी है। इससे पहले 2021 में इन कंपनियों से केवल 4,080 लोगों को निकाला गया था, जबकि 2022 में 20,000 कर्मचारियों की छटनी की गयी थी।

Advertisement