लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मानसून ऑफर: सौ लाओ, सरकार बनाओ…वाले बयान पर पलटवार किया है। उनहोंने कहा कि, 2027 में 2017 दोहरायेंगे, फिर कमल की सरकार बनायेंगे। दरअसल, बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश की राजनीति का सियासी पारा बढ़ा हुआ है।
पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी है: पीएम मोदी
कई तरह की अटकलें लगाईं जा रहीं हैं। बीते दिनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया था। इन सबके बीच अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, मानसून ऑफ़र: सौ लाओ, सरकार बनाओ! कहा जा रहा था कि, अखिलेश यादव का ये बयान केशव मौर्य को लेकर था।
मानसून आफर को 2027 में 47 पर जनता और कार्यकर्ता फिर समेटेंगे।
एक डूबता जहाज़ और समाप्त होने वाला दल जिसका वर्तमान और भविष्य ख़तरे में है।
वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकता है,
परंतु पूर्ण नहीं हो सकता।2027 में 2017 दोहरायेंगे,
फिर कमल की सरकार बनायेंगे।— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 19, 2024
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
अब डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव के इस बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, मानसून ऑफ़र को 2027 में 47 पर जनता और कार्यकर्ता फिर समेटेंगे। एक डूबता जहाज़ और समाप्त होने वाला दल जिसका वर्तमान और भविष्य ख़तरे में है। वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकता है, परंतु पूर्ण नहीं हो सकता। 2027 में 2017 दोहरायेंगे, फिर कमल की सरकार बनायेंगे।