Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल-भारत मैत्री संघ का शुभकामना कार्यक्रम मे दोनों देशों के लोग रहे शामिल

नेपाल-भारत मैत्री संघ का शुभकामना कार्यक्रम मे दोनों देशों के लोग रहे शामिल

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महाराजगंज :: भारत और नेपाल के बीच सम्बंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए बॉर्डर पर नेपाल-भारत मैत्री संघ द्वारा शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

इस अवसर पर विजया दशमी, शुभ दीपावली तथा छठ पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए दोनों देशों के पदाधिकारीयों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक कर एक दूसरे को शुभकामना दी गयी।

इस दौरान लुंबिनी प्रदेश के अध्यक्ष वासुदेव रिमाल ने बताया भारत ही हमारा असली मित्र है और रहेगा। इसे ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मैत्री संघ हमेशा कार्य करता रहा है। भारत नेपाल के बॉर्डर पर उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए हम हमेशा चिंतित रहते हैं। कुछ व्यक्ति संबंध बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सजग और सावधान रहने की जरूरत है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेपाल के रूपंदेही जिले के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश आर्याल ने कहा कि भारत और नेपाल का रोटी बेटी का संबंध है। हम सभी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए जिससे दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत हो सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेपाल भारत मैत्री संघ रूपंदेही जिला शाखा के जिलाध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने कहा कि नेपाल भारत मैत्री संबंधों को और मधुर बनाने के उद्देश्य से इस तरह का कार्यक्रम समय – समय पर आयोजित किया जाता है। जब तक धरती और आसमान है तब तक भारत नेपाल का संबंध बना रहेगा। उन्होंने कहा कि नेपाल की भूमि पर भारत विरोधी गतिविधियों को कभी भी संचालित नहीं होने दिया जाएगा। श्री गुप्त ने प्रमुख जिलाधिकारी गणेश आर्याल से बार्डर पर सुंदरीकरण व सड़कों को गड्ढा मुक्त कराये जाने की मांग की।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूपंदेही के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश आर्याल,विशिष्ट अतिथि सशस्त्र प्रहरी बल के एसपी भरत बहादुर वी.के, विशिष्ट अतिथि वासुदेव रिमाल, के अलावा जी आर शर्मा, होटल हालीडे से थापलिया जी, अकबाल खां,जया उपाध्याय, मधुसूदन खनाल,चन्द्रिका मणि त्रिपाठी,अंकर श्रेष्ठ, दुर्गा श्रेष्ठ,टीका कुमारी भट्टराई, गणेश पौड़ेल, किशोर जोशी, महेंद्र अग्रवाल, अरूण जी, नेपाल- भारत मैत्री संघ के आजीवन सदस्य मनोज कुमार त्रिपाठी, सुमित थापा, पशुपति, नाइन न्योपाने समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चन्द गुप्त और संचालन ठाकुर कुमार ने की।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

 

 

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी

Advertisement