Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा से धोखा खायी यूपी की जनता को बस इंतजार है 2022 के विधानसभा चुनाव का : Akhilesh Yadav

भाजपा से धोखा खायी यूपी की जनता को बस इंतजार है 2022 के विधानसभा चुनाव का : Akhilesh Yadav

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कहा कि यूपी की जनता ने भाजपा सरकार से इतने धोखे खाए हैं कि अब वह उन्हें जवाब देने पर तुल गई है। बस इंतजार 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) का है।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कैसरगंज सीट से बृजभूषण के बेटे करण भूषण​ सिंह हो सकते हैं प्रत्याशी, बीजेपी जल्द कर सकती है एलान

श्री यादव ने शनिवार को डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार (Dr. Ram Manohar Lohia Auditorium) में एकत्र जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र (Sankalp patr) में जो वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया। जनता को धोखा देने और उससे छल करने में कोई संकोच नहीं किया। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि किसान से आय दुगनी करने, फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दिलाने का वादा किया पर वादाखिलाफी कर दी। उन्होंने नौजवानों को रोजगार का सपना दिखाया, उनकी जिंदगी में अंधेरा भर दिया। महिलाओं और बच्चियों को अपमानित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) राज में न तो नौकरियां मिली है और नहीं भ्रष्टाचार कम हुआ है। कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि लोगों में असुरक्षा का भाव है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़े दामों से जनता त्रस्त है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चौपट हैं। अस्पतालों में न डाक्टर है न दवाएं है। कोरोना के बाद डेंगू का प्रकोप है पर मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। लोग तड़प-तड़प कर मर रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा (BJP) ने बिना कोई काम किए यों ही साढ़े चार वर्ष काट लिए हैं। विकास का कोई काम तो किया नहीं उल्टे जो राष्ट्रीय सम्पत्तियाँ हैं, उनको बेचने का काम शुरू कर दिया है। बैंक, बीमा, रेलवे, बेचने के साथ अब एयरपोर्ट भी बेच रहे हैं। विमान सेवा भी पूंजी घराने की भेंट चढ़ गई है। भाजपा का काम पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग गलत है। उनसे जनहित के कामों की उम्मीद नहीं की जा सकती है। भाजपा (BJP) सिर्फ नफरत फैलाना जानती हैं। सामाजिक सद्भाव और सौहार्द की उससे कल्पना भी कैसे की जा सकती है। जनता जान गई है कि भाजपा (BJP) लूट और झूठ की राजनीति करती है। उसे 2022 में सत्ता से बेदखल किए बिना लोग चैन से नहीं सो पाएंगे।

पढ़ें :- हम चाहते हैं राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ें चुनाव, आज होगा औपचारिक एलान: जयराम रमेश
Advertisement